मऊ/ सूरजपुर। सपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव जी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी जमुना प्रसाद बोस के निधन से शोकाकुल सपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने कोरोना से संक्रमित विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहाकि एसआरएस यादव एवं जमुना प्रसाद बोस समाजवादी आंदोलन के कर्मठ और ईमानदार ब्यक्तित्व के धनी ब्यक्ति थे। इनका कोरोना काल समय में जाना पार्टी की अपूरणीय क्षति है। य शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडे, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरसद जमाल, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दूधनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, डॉ ओमप्रकाश यादव, शोभा श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव लोहिया, वीरेंद्र चौहान, अशोक यादव, सीताराम यादव, धीरज राजभर, एकबाल अहमद, सुभाष चौहान, रामधनी चौहान, कौशल यादव, योगेंद्र यादव, अशोक यादव, रामनरेश यादव, दिलीप पांडे, बन्ने खाँ, मन्नान, अजीत यादव गुड्डू , अमान अहमद, रणधीर सिंह, गौरव पांडे, राहुल निषाद, आलोक यादव, जहीर सेराज, मुख्तार, दानिश, आदि उपस्थित रहे।
वहीं दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी स्व. एस आर एस यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि स्व. बाबूजी सदैव शोषितों, पीड़ितों के मदद के लिए प्रथम पंक्ति में खड़ा होकर सबके साथ चलने का काम करते थे।
सदस्य जिला पंचायत इन्द्रकैलाश यादव ने कहा कि बाबूजी हमेशा से एक कुशल संगठनकर्ता थे। इस अवसर पर बिहारी यादव सरपंच, सुरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, रामजी सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, कृष्णा यादव, राजेन्द्र बागी, अवधेश कन्नौजिया, जितेन्द्र यादव, संतोष यादव, हरिकेश, गोरखनाथ मास्टर, दुर्गेश यादव, प्रहलाद यादव, अखिलेश चौरसिया, डा.सागर, अयोध्या आचार्य, अभिमन्यु यादव, बब्बन यादव, वीरेंद्र यादव , सुरेश गुप्ता आदि रहे।