स्वयंसेवी संस्था महिला समाख्या की ओर से महिला हिंसा विरोध पखवारा के अवसर पर नगर स्थित तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज में किशोरी गोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगठन की जिला कार्यक्रम समन्वयक कनक प्रभा ने कार्यक्रम का शुुुभारंभ किया। जिला कार्यक्रम समन्वयक कनक प्रभा ने कहा कि 25 नवंबर 1960 को जेमिनिकल गणराज्य के तानाशाह की विरोधी तीन मीराबेल बहनों की उनकी राजनीतिक गतिविधियों को
लेकर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष महिला हिंसा विरोध दिवस मनाया जाता है। किशोरियों को संदेश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से हम सरकार, कानून व्यवस्था, समाज को महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरुद्ध रोकने व कार्यवाही के लिए चेताते हैं।
हुमा रिजवी एडवोकेट ने किशोरियों का हौसला आफजाई की। पुष्पलता एडवोकेट ने किशोरियों को नि:शुल्क कानूनी जानकारी देने की बात कही।