फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी

Thu, 03 Aug 2017 11:19 PM IST
mau news
विज्ञापन
sdf
विज्ञापन
 मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील घोसी क्षेत्र के सियाबस्ती गांव में स्थित ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।  इसमें उपस्थित लोगों को न्यायिक अधिकारियों और अन्य ने  विधिक जानकारी दी ।
विज्ञापन

जिला जज राजेंद्र कुंमार लोगों  से अदालतों में बढ रहे मुकदमों को देखते हुए छोटे मोटे मामलो को  सुलह समझौते के आधार पर मिल बैठकर लोक अदालतों के माध्यम से  निस्तातरण कराए जाने की सलाह दिया। साथ ही लोक अदालत की  महत्ता के बारे में लोगों को जानकारी दी।  
प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बावत लोगों को  जानकारी दी। तथा  लोगों से अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालतों के माध्यम से  निस्तारित  कराए जाने की सलाह दिया। उन्होनें लोगों को मध्यस्थता और सुलह समझौता के बारे में  जानकारी दी ।  नायब तहसीलदार जावेद अंसारी ने सरकार की योजनाओं के बावत लोगों को जानाकरी दी। तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया।  इस दौरान  व़िद्यालय के प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह,प्राचार्य देवल सिंह, रणधीर सिंह,अमित कुममार सिंह, ग्राम प्रधान गनेश सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें