फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गए चोर

Thu, 03 Aug 2017 11:15 PM IST
mau news
विज्ञापन
चोरी के बाद बची हुई बोरियां।
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित सिरसा गांव के पास एक किराने की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गये। दूकानदार को इसकी जानकारी सुबह हुई तो थाने में तहरीर दी। रात में आस-पास के लोगों ने दूकानदार द्वारा ही माल लोड कराना समझ कर कोई टोका टोकी नहीं की।  
विज्ञापन

 आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग  पर सिरसा गांव के पास ज्ञानती देवी पत्नी स्व. वसंत जायसवाल की किराने की दूकान है। बुधवार की रात अपनी दूकान भीतर से बंद कर अपने परिवार के साथ सो गई । चोर रात में गेट में लगे ताले को तोड़कर बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गये। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई तो वह अवाक रह गए।  ज्ञानती देवी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें