फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण व कन्या भ्रूण हत्या कराना कानूनी अपराध

Sun, 07 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को परदहां में स्थित  राजीव गांधी महिला पीजी कालेज के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का  आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आम लोगों से लिंग जांच न कराने व कन्या  भ्रूण हत्या को रोके जाने की सलाह देते हुए उसे कानूनी अपराध बताया। कहा कि  इससे लिंग का अनुपात कम होने से समाज में अराजकता फैल जाएगी।
विज्ञापन



अपर जिला जज राजीव गोयल ने लोगों केे संबोधित करते हुए कहा कि लिंग का परीक्षण कराना व कन्या भ्रूण की हत्या कराना दोनों ही कृत्य अपराध है। उन्होंने महिलाओं से लिंग की जांच न कराने व भ्रूण हत्या रोके जाने की सलाह दी। कहा कि लिंग अनुपात के घटने से समाज में भेद भांव बढेगा और अराजकता का माहौल पैदा हो जाएगा। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि कन्या भ्रूण हत्या न होने दें।


अपर जिला जज डा. अजय कुुमार ने भ्रूण हत्या के चलते आने वाली परिशानियों के बावत लोगों को जानकारी दी। तथा लोगों से लिंग परीक्षण व भ्रूण हत्या को रोके जाने की सलाह दी।सीजेएम  अली रजा ने कहा कि बच्चे व बच्चियों में अंतर न समझे, क्योकि बेटिया भी वह  सब कुछ कर सकती है जो बेटे न ही कर सकते।कहा कि भ्रूण हत्या से लिंग  अनुपात घटेगा।
विज्ञापन



 बेटिया नहीं रहेगी तो यह श्रृष्टि नहीं बचेगी। प्राधिकरण के  सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रमोद कुुमार सिंह ने प्राधिकरण की ओर से  दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लोगों को दी। तथा कन्याओं के लिए चलाई जा  रहीं लाभकारी योजनाओं के बावत लोगों को बताया।


 साथ ही लोग अदालतो के माध्यम  से सुलह समझौता के आधार पर मुकदमों के निस्तारण कराए जाने की अपील किया।  मुंसिफ सदर प्रवींद्र कुमार ने पीसीपीएनडीटी ऐक्ट के बावत लोगों को विस्तार  से जानकारी दी। अधिवक्त हुमा रिजवी ने भ्रूण हत्या व अन्य विषयों पर  जानकारी देते हुए लड़कियों के शिक्षा पर जोर देने की वकालत किया।


 इस मौके  पर विद्यालय की छात्राओं ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरक किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक राना खातून, देवेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, नम्रमा, तरम्मुन, निधि सिंह, वर्तिका चौबे आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिल कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें