फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद नदी में लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बा अंतर्गत दलित बस्ती वार्ड निवासी रामसुमेर मद्धेशिया ने शनिवार को घाघरा पुल से नदी में छलांग लगा दी। छह नावों से गोताखोरों से तलाश कराई गई लेकिन घंटों बाद उसका पता नहीं चला। घटना का कारण गृह कलह बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने व्यक्ति को पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देख कर पहचान लिया था। मुहल्ले में चल रही चर्चा के अनुसार रामसुमेर से परिवार में विवाद चल रहा था जिससे वे काफी तनावग्रस्त थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एसएन यादव ने बताया कि नदी में कूदे व्यक्ति के बेटे ओमप्रकाश ने थाने पर सूचना दी कि मेरी मां से पिताजी का झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर वे पुल से नदी में कूद गए। इधर रामसुमेर का पता न चलने से परिजन भी काफी परेशान रहे, उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। जबकि उसी मुहल्ले के नाविकों ने उन्हें पुल से नदी में कूदते हुए देख लिया जिससे वे पहचान गए। नाविकों ने रामसुमेर को बचाने के लिए अपनी नावों को दौड़ा दिया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। नदी में लापता हुए व्यक्ति की पत्नी कौशिल्या देवी के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां है। सभी शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें