फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर घेरा थाना

Fri, 15 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
भ्‍ााजपा का सम्‍मान ‌िममिला
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होने व अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायलखंसी थाने और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का घेराव किया। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। प्रदर्शन करते हुए सरायलखंसी थाने और कोतवाली पर पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगपत्र देकर कार्यवाई की मांग की।
विज्ञापन



शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर सरायलखंसी थाने का घेराव करने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता एवं भाजयुमो अध्यक्ष आशुतोष राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सरायलखंसी थाना पर पहुंचे। थाने पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश में जंगल राय कायम हो गया है। थानों पर अपराधियों का कब्जा हो गया है। इससे पीड़ित व्यक्तियों को इंसाफ नहीं मिल रहा।


वह दिन दूर नहीं जब भाजपा की सरकार यूपी में आएगी। भाजयुमो अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है। जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। दंगा, मारपीट, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इससे पूरा प्रदेश से अपराध से कराह रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में थाने का यह घेराव प्रदेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। इस दौरान मुख्य रूप से भरतलाल राही, लविवि के पूर्व अध्यक्ष बजरंग सिंह बज्जू, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, अखिलेश तिवारी, संजय पाण्डेय, रामरूप राजभर, डा. एचएन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। अपराधों की वजह से प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष विजयनारायन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एक परिवार की सरकार है। मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा प्रदेश को लूट रहा है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा  रहा है।  


घेराव के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आरडी पांडेय को पशु तस्करी रोकने, हरे पेडों की कटाई पर रोक लगाने, थाना पर दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने व अपराधों पर अंकुश लगाने आदि से संबंधित मांग पत्र सौंपकर कार्यवाई किये जाने की मांग किया। इस दौरान लवकुश सोनकर, बृजेश सोनकर, सूरज सिंह, लालजी वर्मा, संजय तिवारी, प्रद्युम्न प्रताप, त्रिभुवन प्रसाद,हरेन्द्र सरोज, शैलेन्द्र सिंह, रवीन्द्र यादव, गोबरधन राम, ईश्वरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें