सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुुवा गोदाम स्थित फातिमा स्कूल में पढ़ने के लिए आया एक छात्र गेट से ही रिफिल लेने के लिए एक दुकान पर गया और लापता हो गया। शाम तक छात्र की खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में छात्र के पिता ने थाने में संदिग्ध परिस्थितयों में गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी गौतम के दो पुत्र कृष्णा यादव एवं सत्यम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को कृष्णा अपने छोट भाई कक्ष्ाा चार में पढ़ने वाले सत्यम को लेकर स्कूल पहंुचा। गेट पर कृष्णा यादव ने अपने छोटे भाई को स्कूल के अंदर जाने को कहा। और खुद थोड़ी देर में रिफिल लेने का आश्वासन दिया।
यह सुनकर सत्यम स्कूल में चला गया। उधर कृष्णा यादव रिफिल लेने के लिए दुकान पर गया तो फिर शाम तक स्कूल में दाखिल ही नहीं हुआ। छुट्टी होने के बाद सत्यम अकेले ही घर गया।
जब परिवार वालों ने कृष्णा के बाबत पूछा तो उसने सारी बात बताई। परिवार के सदस्य कृष्णा की खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने विद्यालय में भी संपर्क किया लेकिन वहां पर कृष्णा की इंट्री ही नहीं दर्ज थी। परिवार के सदस्यों ने इधर उधर काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगने पर वह शुक्रवार को सरायलखंसी थाने पहुंचे।
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र के गायब होने की उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है।