फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बेहतर हुई कानून व्यवस्था : अनिल राजभर

विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक के ढाढ़ाचवर चट्टी पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : आम आदमी पार्टी के संवाद कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के ढाढ़ाचवर चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और निवेश का माहौल मजबूत बना है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार राजभर, मनोज बारी, दुर्गविजय साहनी, सोनू राजभर, चंद्रभूषण विश्वकर्मा, अविनाश कुमार राजभर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें