फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार्यालयों और परिषदीय विद्यालयों में खेली होली

विज्ञापन
छुट्टी के पूर्व नगर के आजमगढ़ तिराहा ​स्थित एक बैंक के बाहर एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभक
विज्ञापन
होली से पहले अंतिम कार्यदिवस शनिवार को सरकारी कार्यालयों और परिषदीय विद्यालयों में जमकर अबीर-गुलाल की होली खेली गई। इस दौरान कर्मचारी, शिक्षक और बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

शनिवार को होली के अवकाश से पहले तहसील, ब्लॉक, बैंक, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में होली मनाई गई। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। त्योहार के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी बेचने वालों की दुकानें सज गई हैं। मुखौटों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें