नगर क्षेत्र स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई पूर्वी जोन हाकी प्रतियोगिता के उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करतीं लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्राएं।
सीबीएसई बोर्ड पूर्वी जोन हाकी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ। इस दौरान नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का अनुपम नजारा पेश किया।
प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट स्टेडियम में सुबह से ही खिलाड़ियों एवं दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान जहां विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं कई प्रांतों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हाकी प्रतियोगिता में और रोमांच पैदा कर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र का लावनी नृत्य तथा पंजाब के भांगड़े सहित राजस्थानी संगीत को खूब सराहा गया। कार्यक्रमों से विद्यालय के बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का सभी टीम सहित वहां उपस्थित सभी लोगों ने लुत्फ उठाया और कार्यक्रम को सराहा। विद्यालयों के बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना खेल निदेशक से लेकर वहां उपस्थित सभी लोगों ने की और खूब तालियों से स्वागत किया।