फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दातून फेंकने पर चलीं लाठियां, चार महिलाओं समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्देमऊ गांव में शनिवार की सुबह रास्ते पर दातून फेके जाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अल्देमऊ गांव निवासी दिनेश पुत्र अर्जुन राम शनिवार की सुबह दातून करके गांव के रास्ते पर फेंक दिया। जिसपर उसके पड़ोसी अशोक राम की पुत्रियां पूनम, सोनी और पत्नी मनभावती और राजनंदनी ने इसका विरोध किया। यह बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से अर्जुन राम और उसका पुत्र दिनेश राम जबकि दूसरे पक्ष से पूनम ,सोनी, मनभावती, राजनंदनी घायल हो गई। घटना में अर्जुन राम को गंभीर चोटें आई। उधर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है, वहीं समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें