फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में लाटघाट ने शील्ड पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। अंबेडकर युवा खेल समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर इब्राहिमाबाद मेंसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा कबड्डी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद, ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर सचिन, जूनियर स्तर पर अमित शर्मा, मैट्रिक स्तर पर श्यामसुंदर चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवक्ता तेजबहादुर राम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं कबड्डी में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शनकिया। फाइनल मैच लाटघाट महदेवा तथ कुरंगा के बीच खेला गया। फ़ाइनल मुकाबले में कड़ा शिकस्त देते हुए कुरंगा को पराजित कर लाटघाट ने शील्ड पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम को मैच के समापन समारोह में भूतपूर्व सैनिक विनय कुमार ने मैडल, टी शर्ट, शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मनित किया। कहा कि खिलाड़ी जीवन में बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ जिला और देश का नाम रोशन करेंगें सेना से रिटायर होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत विनय कुमार ने युवाओं से देश की एकता अखंडता और बंधुत्व की भावना को बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवदेनी प्रसाद, बालकिशुन, मनोज कुमार, राजकुमार, अमरेश राव, सूरज कुमार मयंक, रजनीश विश्वकर्मा, रामाश्रय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें