फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल कॉलोनी से अवैध कब्जा को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल कॉलोनी में ऐसे तो चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बनी है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से अस्पताल कॉलोनी में स्वास्थ्यकर्मी कम बाहरी लोग ज्यादा रहते हैं।
विज्ञापन

हालांकि अस्पताल प्रबंधन इससे हमेशा इंकार करता आया है। लेकिन इस बीच बीते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के साथ-साथ सीएमओ और थानाध्यक्ष सरायलखंसी से किया है। फार्मासिस्ट के पत्र जारी करने से जिला अस्पताल के कालोनी में बाहरी के रहने का मामला उजागर हो गया। भेजे गए पत्र में फार्मासिस्ट ने अस्पताल कॉलोनी से अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है।
भेजे गए पत्र में फार्मासिस्ट सतीशचंद्र ने बताया कि वह अस्पताल कॉलोनी के तृतीय श्रेेणी के आवास में रहता है। आरोप लगाया कि तृतीय श्रेणी के आवास में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी अवैध कब्जा कर रखा है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने दस साल से अवैध रूप से कब्जा जमाया है। आरोप लगाया कि चतुर्थ कर्मचारी द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट तथा धमकी देता रहता है। उसके इस अभद्रता भरे आचरण से उसका और परिवार के सदस्यों का जीना दूभर हो गया। सतीशचंद्र ने सरायलखंसी थाने को तहरीर के माध्यम से अवैध कब्जे को खाली कराने की गुहार लगाई ताकि कोई बड़ी घटना एवं अपने कार्य को इमानदारी पूर्वक निभा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें