फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रेेेनें निरस्त होने से यात्री दिनभर रहे परेशान

Fri, 07 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने और रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने के कारण शुक्रवार को मऊ रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली पांच ट्रेनें एक साथ निरस्त हो गईं।
विज्ञापन



जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के बारे में जानने के लिए काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। जबकि अपने आरक्षित टिकट का पैसा वापस लेने के लिए भी लोग लाइन लगाए दिखे।


मंगलवार की रात मध्यप्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के करीब कामायनी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस के एक साथ दुर्घटनाग्रस्त होने और वहां स्थित पुल और पटरियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे मंत्रालय ने शुक्रवार को मुम्बई जाने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन



शुक्रवार को मऊ रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली पांच ट्रेन निरस्त रही। जिनमें 15017 दादर एक्सप्रेस डाउन, 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अप व 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस डाउन, 11037 गोदान एक्सप्रेस डाउन और 11037 पुणे एक्सप्रेस अप निरस्त रहीं। मुंबई को जाने वाली एक साथ पांच ट्रेनों के निरस्त होने के कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


अपनी ट्रेन से अपने गंतव्य को जाने के लिए यात्री अपना पूरा सामान लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे हुए थे। ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना के बाद यात्रियों में हताशा छा गई। सभी अपनी अपनी ट्रेनों की स्थिति को जानने के लिए पूछताछ काउंटर पहुंचे और वहां पर अपनी ट्रेनों के बारे में जाना। यात्रियों ने मायूसी के साथ अपने टिकट को वापस किया और अपने घर को लौट गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें