फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर को श्रद्धांजलि अर्पित करत - फोटो : लखनऊ में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करतीं छात्रा।
विज्ञापन
रविवार को लखनऊ के एक अस्पताल में पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार रात 11 बजे नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि हरिनारायण राजभर का निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके नेतृत्व में घोसी लोकसभा क्षेत्र में पहली बार कमल खिला।
2014 में वे भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचे। वे एक मुखर नेता थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे, पूर्व विधायक विजय राजभर, अशोक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अखिलेश तिवारी, राकेश मिश्र, राघवेंद्र राय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें