पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली, घोसी के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में कुशीनगर के लिए प्रस्थान किया। शैक्षिक भ्रमण को प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नफीस अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में ऐतिहासिक, भौगोलिक परिस्थितियों से वास्तविक साक्षात्कार कर सकते हैं। शैक्षिक भ्रमण ज्यादा व्यवहारिक है। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ जाती है। शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलती है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष बदामी देवी, ललित राहुल, कमलेश राय, शिक्षकों के साथ बच्चे शैक्षिक भ्रमण में शामिल रहे।