फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गलत तरीके से आवंटित की गई जमीन, आवास के लिए मांग रहे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्रामीणों ने नियमों की अनदेखी कर ग्राम प्रधान और लेखपाल पर जमीन आवंटित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रधान पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के पास नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आवंटित जमीन को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देकर महेंद्र राम, दिनेश कुमार, अनिता, ममता, रीना मौर्या आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान, सचिव और लेखपाल ने बिना बैठक किए ही फर्जी तरीके से 44 अपात्रों को जमीन आवंटित कर दिया है। जो परिवार अपात्र हैं उन्हें बंजर की जमीन आवंटित कर दी गई है। यही नहीं एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्यों को अवैध रूप से पट्टा कर दिया गया है। खाद्यान्न भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कराकर प्रस्ताव भेजकर जमीन पट्टा करा दिया गया है। बताया कि आवास देने के नाम पर ग्राम प्रधान ने सभी से 20 हजार रुपये लिए। लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला। सभी ने जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अपात्रों को जमीन आवंटित करने का मामला संज्ञान में नहीं है। आवास के लिस्ट में जिनका नाम है उनको आवास दिया जा रहा है। यदि कोई आवास के नाम पर रुपये की मांग कर रहा है तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश सिंह, -खंड विकास अधिकारी, कोपागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें