फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी से लौट रहे थे घर, पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी ओवरब्रिज के आगे मऊ सेल्फी प्वाइंट के पास बुधवार की देर रात पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा कानूनगो और सवार किशोर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक कानूनगो घटना के समय एक शादी से शिरकत कर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी खेदारू यादव (58) पुत्र केदार मधुबन तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित मछली मंडी के पास घर बनाकर रहता था। बुधवार की देर शाम खेदारू यादव बलिया मोड़ स्थित एक पैलेस में आयोजित एक शादी में शामिल होने के लिए निकला था। इस दौरान खेदारू ने घर में रहने वाले बलिया जिले के ताड़ीबड़ा गांव निवासी शिवराज (12) पुत्र संजय विश्वास को लेकर शादी में अपने साथ लेकर गया। वहां से देर रात करीब दस बजे दोनों कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम से महज 100 मीटर दूर मऊ सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे खेदारू और शिवराज बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान पहले खेदारू यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं किशोर शिवराज की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जहां बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से जांच के बाद से बहादुरगंज मोड़ से वाहन को बरामद किया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

घटना से दो परिवारों पर टूटा कोहराम
मृतक खदेरू के चार संतान हैं, इसमें दो बेटी और दो बेटे है। बड़ी बेटी उर्मिला का विवाह हो गया जबकि रिंकी अविवाहित है। वहीं एक बेटा नागेंद्र दिल्ली में रहकर सिविल की तैयारी कर रहा है जबकि दूसरा बेटा नरेंद्र स्वास्थ्यकर्मी के पद पर है। घटना से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस घटना से मधुबन तहसील के साथ मृतक के पैतृक गांव लैरोदोनवार में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं हादसे में मृत शिवराज के परिजनों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें