श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संगठित, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का बैंक खाता खुलवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सोमवार से जिले के सभी नगर पंचायत कार्यालयों, ब्लाक मुख्यालयों, सरकारी प्राइमरी स्कूलों के साथ मदरसों सहित 48 स्थानों को कैंप लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इन सभी स्थानों पर सोमवार से बैंक कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिनके बैंक खाते नहीं हैं वे मजदूर अपनी दो फोटो और पहचान पत्र के साथ इन कैंपों में जाकर बैंक खाते खोलवा सकते हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। नगर के औद्योगिक स्थान सहादतपुरा, औद्योगिक एरिया ताजोपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर तिराहा, नगर पालिका परिषद, प्राथमिक पाठशाला भीटी और थाना दक्षिण टोला में शिविर लगाए जाएंगे। मुहम्मदाबाद गोहना में नगर पंचायत कार्यालय, रसूलपुर फैजुल ओलूम मदरसा, महरूपुर इमदादिया स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना, अतरारी आदर्श प्राथमिक विद्यालय, बरईपुर प्राथमिक विद्यालय, नगर पंचायत वलीदपुर, नगर पंचायत कार्यालय वलीदपुर, उच्च प्राथमिक गोला बाजार वलीदपुर, बड़ी बाजार वलीदपुर, प्राथमिक विद्यालय मठिया वलीदपुर, पंचायत भवन भीटी वलीदपुर, घोसी में चीनी मिल,
नगर पंचायत कार्यालय, मरकजी दारूल ओलूम करीमुद्दीनपुर, प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव खास, कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय कस्बा खास, दोहरीघाट में नगर पंचायत कार्यालय, निरीक्षण भवन, मेलाराम बाबा राम मंदिर, थाना परिसर दोहरीघाट, नगर पंचायत कार्यालय अमिला, जूनियर हाईस्कूल अमिला, नगर पंचायत कार्यालय कोपागंज, नगर पंचायत कोपागंज, मदरसा वसीयत ओलुम कोपागंज, मदरसा जामे उल-उलूम, नगर पंचायत कार्यालय अदरी,
दारूल सलाम मदरसा, मुहल्ला बाग अदरी, नगर पंचायत चिरैयाकोट, नगर पंचायत मधुबन, जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों और सभी उपजिलाधिकारी कार्यालयों पर बैंक कर्मी उपस्थित रह कर यहां आने वाले असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के बैंक खाते खोलेंगे।