फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरवार समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जाते खरवार सभा के लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रादेशिक खरवार सभा के तत्वावधान में सोमवार को खरवार समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर नगर क्षेत्र के सोनी धापा इंटर कालेज के मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा।
सोमवार को प्रादेशिक खरवार सभा के महामंत्री मुन्ना खरवार के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस नगर क्षेत्र के रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा, सहादतपुरा, गाजीपुर तिराहा, नरईबांध होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जुलूस में महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। सभी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिए जाने का नारे भी लगा रहे थे। जुलूस के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए महामंत्री मुन्ना खरवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में खरवार समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। मऊ में भी कुछ लोगों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 लेकिन अब पता नही किसके दबाव में अधिकारी खरवार जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नही निर्गत कर रहे हैं। जिसके कारण जिले के अधिकारी और प्रदेश की सरकार के विरोध में खरवार समाज के लोग हैं। धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से उमाशंकर,होरिक खरवार, अखिलेश, रविन्द्र,जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें