फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशिल्ड की दूसरी डोज अब लगेगी 84 दिन बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस बीच कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगवाने में समयावधि में परिवर्तन किया गया है। 14 मई की मध्य रात्रि से कोविशिल्ड की दूसरी डोज का समय बढ़ा दिया गया है। अब इस वैक्सीन की पहली डोज लगने के 84 दिन के बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले में 51 अस्पतालों में चौथे चरण में 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। दो केंद्र दोहरीघाट तथा परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर हर केंद्र पर कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं इन दोनों केद्रों पर कोवैक्सीन लगाई जाती है। शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार की मध्य रात्रि से कोविशिल्ड की दूसरी डोज के डेट में बदलाव किया गया है। इस वैक्सीन की दूसरी डोज 42 दिनों की अपेक्षा अब 84 दिन पर लगाई जाएगी। बताया कि इस संबंध में टीके की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को कोई मेसेज नहीं पहुंचेगा, वो खुद 42 दिन में अन्य 42 दिन जोड़कर अगले 84 वें दिन पहुंचकर टीके की दूसरी डोज लें। बताया कि बृहस्पतिवार तक टीके की दूसरी डोज के लिए पंजीयन कराने वाले ही लाभार्थियों को शनिवार को टीके की दूसरी डोज दी गई। सोमवार से अब 84 दिन के बाद ही कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें