अमिला। घोसी कोतवाली के बोझी पुलिस चौकी क्षेत्र से गायब हुए सिम कार्ड के दरुपयोग के मामले में छानबीन के लिए शनिवार को गोरखपुर की पुलिस बोझी पहुंची। संबंधित सिम कार्ड जिस व्यक्ति के नाम प्रयोग की गई थी, उसे पूछताछ के लिए साथ ले गई।
बोझी चौकी क्षेत्र के खाले का पुरा निवासी मनोज कुमार यादव का मोबाइल एक माह पूर्व गायब हो गया था लेकिन उन्होंने मोबाइल गायब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। गोरखपुर में इस मोबाइल सिम का गलत ढंग से उपयोग हो रहा था। लोकेशन के आधार पर पर गोरखपुर पुलिस बोझी आ गई और विस्तृत छानबीन के लिए मनोज को साथ ले गई। मनोज अभी बीते त्रिस्तरीय चुनाव में बोझी वार्ड से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुआ है।