जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो खेलतीं छ?
- फोटो : MAU
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें चल रही दो दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई।प्रतियोगिता में कोपागंज ब्लाक 239 अंक हासिल कर ओवरआल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 129 अंक हासिल कर फतहपुर मंडाव ब्लाक को दूसरा तथा 91 अंक हासिल कर रतनपुरा ब्लाक को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने विजेता, उप विजेता टीम को ट्राफी तथा पुरस्कार प्रदान किया।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपने दम खम का प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में व्यक्तिगत बालक, बालिका स्पर्धा में रतनपुुुरा ब्लाक प्रथम रहा। जूनियर स्तर पर बालक बालिका स्पर्धा में कोपागंज ब्लाक प्रथम, बड़रांव ब्लाक को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में कोपागंज ब्लाक 239 अंक हासिल कर ओवरआल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 129 अंक हासिल कर फतहपुर मंडाव ब्लाक को दूसरा तथा 91 अंक हासिल कर रतनपुरा ब्लाक को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, शिक्षक शिवाकांत सिंह, अंजनी सिंह आदि शामिल रहे।
दूसरे दिन कई खेलों में दिखी अव्यवस्था
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें चल रही जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अव्यवस्था का बोलबाला रहा। लंबी कूद, खोखो सहित कई प्रतियोगिता में काफी अव्यवस्था देख कई विद्यालयों के खिलाड़ी वापस चले गए। लेकिन आला अधिकारियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया। जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह का कहना था कि सभी प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।