फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी के लिए जमीन चिह्नित करेगी कमेेटी

विज्ञापन
बालनिकेतन रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के संबध में बैठक में सेतु निगम के अधिकारी से नक्शा देखते डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह। - फोटो : mau
विज्ञापन
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एवं रमजान के लिए सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था एवं समाजसेवी देव प्रकाश राय द्वारा बाल निकेतन क्रासिंग पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए दाखिल पीआईएल पर हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में व्यापारी नेताओं, भाजपा नेताओ और अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डिवाडर और मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया। बालनिकेतन क्रासिंग पर आरओबी अथवा अंडर ब्रिज बनाने के लिए एसडीएम सदर , सिटी मजिस्ट्रेट और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की कमेटी गठित की गई। यह समिति भूमि चिह्नित करने सहित आरओबी निर्माण के बाबत अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में देगी।  
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका को आजमगढ़ मोड़ से बाल निकेतन तक डिवाइडर बनाकर सड़क के चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द टेण्डर कराकर कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने रमजान पर शहर के सभी मुुहल्लों में फागिंग कराने को कहा। उन्होंने ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए कमेटी बनाकर समस्या का हल निकालने का सुझाव दिया। बैठक में शहर में अवैध आटो रिक्शा का संचालन रोकने और बिना लाइसेंस के चलने वाले आटोरिक्शों के चालकों का चालान करने के निर्देश दिये गये।डीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी  कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर आजमगढ मोड, गाजीपुर तिरहा, भीटी, मिर्जाहादीपुरा चैक पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस बैठक में आगामी त्यौहार के लिए बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था ठीक करने के भी निर्देश दिये गये।शहर की मुख्य समस्या बाल निकेतन पर फ्लाई ओवर बनाने के लिए रेलवे,  उपजिलाधिकारी सदर अनूप वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की संयुक्त कमेटी बनायी गई। यह कमेटी अपनी सर्वे रिपोर्ट 29 मई को होने वाली बैठक में प्रस्तुत करेगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी ,रेलवे के सेक्शन इंजीनियर भाजपा नेता भरत लाल राही, मकसूद रेलवे ब्रिज कार्पोरेशन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें