फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
सदर तहसील पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
तहसील सदर बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रस्ताव के समर्थन में पूरे दिन न्यायिक कार्य से अधिवक्ता विरत रहे। साथ ही अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन


  बता दें कि सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा मंडलायुक्त आजमगढ़ के आदेश 10 मई 2018 कि अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने पर वादकारियों की बाते सुनकर मामलों का निस्तारण करें। इस आदेश के विरुद्ध अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। यही नहीं  सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा मंडलायुक्त को हटाए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही 23 मई 2018 को उनका घेराव करने का भी निर्णय लिया है।  इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुभाष सिंह और संचालन मंत्री शिवनारायण राय ने किया। इस मौके पर अजीत कुमार श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश त्रिपाठी, हरेंद्र यादव ,बालमुकुंद सिंह।

घोसी। तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को तहसील परिसर में मंडलायुक्त आजमगढ़ के  फरमान के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंत्री जयहिंद सिंह के नेतृत्व में जुलुस निकाला। इस दौरान आयाेजित सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता कालिकादत्त पांडेय ने कहा कि बगैर अधिवक्ता के न्याय का स्वरुप संभव नहीं है। अध्यक्ष रामबदन यादव ने भी संबोधित किया। सभा में अधिवक्ता दिनेश कुमार ओझा, अनिल कुमार मिश्र, भुवेश श्रीवास्तव विपुल राय, कालिका दत्त पांडेय, अखिलेश सिंह, रमेश अरविन्द सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें