फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए डाटा में में मिली गडबडियों को ठीक करने के लिए सभी ब्लाकों के लिए नोडल अफसर नामित किए गए हैं। विभाग केविकास खण्ड स्तरीय सहायक विकास अधिकारी (कृषि) नोडल अफसर बनाये गये हैं।
विज्ञापन

विभाग ने व्हाट्सएप नम्बर जारी किये हैं। किसान अपने अपने ब्लाक के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी के व्हाट्सएप नम्बर पर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबंधी समस्याओं की जानकारी इन व्हाट्सएप नम्बर परअपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी ग्राम एवं विकास खण्ड का नाम के साथ अपनी फोटो भेज कर समस्या का निदान करा सकते हैं। अवर अभियन्ता लालू पाल शिकायतों को संकलित कर जिला कृषि अधिकारी को अवगत करायेंगे। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने बताया के किसान सम्मान निधि के वर्तमान समय में नई फिडिंग के मुताबिक 4718 , पूर्व में फीड डाटा 5352 में विसंगतियां पाई गई हैं। तथा बैंक खातों से संबंधी गड़बडी के चलते रिजेक्ट किए गए 5704 डाटा अवषेश हैं। ये हैं नोडल अफसर परदहा ब्लाक के राम किशोर 7355408085 और हरिगोविन्द मौर्य 9616011545, रतनपुरा ब्लाक के लिए अखिलेश विश्वकर्मा 9453582890, कोपागंज ब्लाक के लिए दुर्विजय सिंह 9450896854, मुहम्दाबाद गोहना ब्लाक के लिए दयाशंकर सिंह 9793186537, रानीपुर ब्लाक के लिए हरिलाल 9794621959, घोसी ब्लाक के लिए , जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार 9793253960, दशरथ राम 9452741539, बड़रांव ब्लाक के लिए चन्द्रशेखर 9453757393, दोहरीघाट ब्लाक के लिए राधेश्याम मौर्य 8853309046, फतेहपुर मण्डाव ब्लाक के लिए रामवृक्ष राम 6394425172 को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें