फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च

Thu, 22 Nov 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
किसान सभा, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोरलेन सड़क निर्माण में किसानों की जमीन और व्यापारियों के प्रतिष्ठान को अधिग्रहित करने के बाद उन्हे उचित मुआवजा न देने के विरोध में आंदोलित किसान महासभा, भाकपा माले और प्रगतिशील व्यापार मंडल ने गुरुवार को जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला।
विज्ञापन


बढुआ गोदाम बाजार से कलेक्ट्रेट पहुंचे मार्च में शामिल किसानों ने सरकार तथा जिला प्रशासन के विरूद्घ नारेबाजी किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।   

 उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता विरेंद्र ने कहा कि बढुआ गोदाम बाजार के लोगों का सवाल केवल बढुआ बाजार का सवाल नहीं है, यह आंदोलन प्रदेश और देश के लोगों का आंदोलन है। इसी को लेकर मजदूर, किसान, बुनकर और व्यापारी 28 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन


धरना को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामराज ने कहा कि बढुआगोदाम बाजार में दलितों का घर इस ठंड में एनएचएआई के लोग उजाड़ रहे हैं उन्हें पुन: स्थापित किए बगैर उजाड़ा गया, तो आंदोलन और तेज होगा।

मार्च के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौपा गया। धरना प्रदर्शन को प्रमुख रूप से किसान महासभा के जिला प्रभारी विनोद सिंह, प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता, किसान मजदूर सभा के नेता टेल्हू राम, मदन लाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।

मार्च में फेकू, राम नारायण वर्मा, राजेश यादव, कमला यादव, स्वामीनाथ, शिवशंकर, रामाधीन, कैलाश, मनोज ,जमुना, रामअवध, श्याम नारायण गुप्ता, मोहन गुप्ता, रिंकू सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामाशीष सिंह, रामप्रवेश, सुरेंद्र, मुरली, विजय,  गुड्डू यादव, ओमकार,  विजय मद्धेशिया, रविंदर यादव, तारा देवी,  रेखा, रंजना, अनारी, प्रभावती, सुमन, जननी देवी, सोनी शिलादेवी, जय प्रकाश यादव, इंद्रदेव रामा गुप्ता, रामधनी, अशोक यादव, राम अवध यादव, ध्यान यादव, सती राम यादव, शिवदान यादव, सुरेश शर्मा, शिव शंकर मद्धेशिया, बेचन दुबे, ओम प्रकाश वर्मा, हरिश्चंद्र, सुदामा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें