फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किंग्स इलेवन कॉर्पोरेट ने इलेवन स्टार्स को 2 विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित मैच में खेलते ​​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर सोमवार को खेले गए 20-20 ओवरों के रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन कॉर्पोरेट ने कॉर्पोरेट इलेवन स्टार्स को 2 विकेट से हरा दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉर्पोरेट इलेवन स्टार्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 134 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नीरज ने 29 रन, राहुल व प्रिंस ने 26-26 रन, साहुजेब ने 20 रन और हर्ष ने 18 रनों की पारियां खेलीं। किंग्स इलेवन की ओर से मुकुंद और विवेक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन कॉर्पोरेट की टीम ने 2 विकेट शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में ओंकार (28 रन), अवनीश (24 रन), मंगल (16 रन), दुर्गेश (15 रन) और सुधांशु (14 रन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कॉर्पोरेट इलेवन स्टार्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामप्रवेश, राहुल और दिलीप ने 2-2 विकेट झटके, जबकि सूरज और प्रिंस को 1-1 विकेट मिला। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील और राहुल ने निभाई, जबकि श्याम नारायण ने स्कोरर का दायित्व संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें