वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के खैराबाद ग्रामीणों के लिए एक साल के इंतजार के बाद गत शनिवार को तहसील सभागार में लाटरी पद्धति द्वारा कोटा चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
बताते चले कि गांव की महिला कोटेदार रही लखपति देवी का बीते एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। तभी से यह दुकान रिक्त चल रही थी इससे यहां के इकलौते कोटेदार के यहां दुकान अटैच कर दिया गया था। जिससे कि कार्ड धारकों को राशन लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई दुकान चयन के लिए ग्रामीण काफी दिनों से मांग कर रहे थे। चयन प्रक्रिया के लिए गांव के 17 दावेदारों ने आवेदन किया था। जिसमें बार-बार दुकान चयन की तिथि को स्थगित कर दिया जा रहा था। इसे लेकर ग्रामीणों ने बीते दिनों तहसील में आकर धरना प्रदर्शन भी किया था। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए लाटरी पद्धति के लिए एक चयन टीम गठित की गई। जिसमें खंड विकास अधिकारी तहसीलदार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को शामिल किया गया था। शनिवार को कोटे चयन प्रक्रिया में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामाश्रय प्रसाद को एआरओ बनाया गया था। गांव के कुल 17 लोग आवेदन किया था जिसमें हाई स्कूल पास न होने के कारण 9 लोगों का आवेदन निरस्त किया गया शेष बचे 8 में से लॉटरी निकाली गई जिसमें शाइस्ता बानो पत्नी मुबारक अली के नाम लाटरी निकली। शेष निरस्त आवेदकों को आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव ने एक - एक हजार रुपये की जमानती धनराशि को वापस कर दिया। इस अवसर पर वीडिओ जयेश कुमार सिंह तहसीलदार संजीव कुमार यादव पूर्ति विभाग वरिष्ठ लिपिक शमशेर सिंह बलराम, आदि लोग मौजूद रहे।