फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 90 लाभार्थियों को दी गई पीएम आवास की चाबी, 10 को मिला स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में मंगलवार की देर शाम पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह और खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने 90 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी और 10 पात्रों को आवास का स्वीकृति पत्र दिया। रानू सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हमेशा गरीबों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि आवास विहीन और पात्रों का सर्वे किया जा रहा है। जिससे आवास सूची में उनका नाम जोड़कर उन्हें पक्की छत मुहैया कराई जा सके। इस दौरान एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, संजय कुमार पांडेय, संतोष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, डॉ. सोचन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें