फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसपी ने थाने के रजिस्टर को खंगाला, कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि की गहनता से जांच की। अभिलेखों को समय से पूरा करने व गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, आरओ वाटर की जांच करने के बाद महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से भी बात की। प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनने और निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए। जिले के सभी थानों पर क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में वादी दिवस में थाने पर आने वाले लोगों की समस्या सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें