फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले पर रखी जा नजर : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। आगामी पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तहसील क्षेत्र में रूट मार्च किया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह, नगर पंचायत, राजेंद्र नगर जैसे स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। इस दौरान सीओ मधुबन सर्किल अभय कुमार सिंह ने बताया कि रूट मार्च काका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना है। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग अपने पर्व पुरे हर्षोल्लास एवं आस्था के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान लाेगों से अपील करते हुए कहा कि, थाना क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पुलिस समय रहते पुलिस उचित कानूनी कार्यवाही कर सके। इससे घटना घटित होने से पहले ही उस पर लगाम में मदद मिलेगी। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। लोग इस प्रकार की सूचना डायल 112 पर भी दे सकते हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें