फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केट काटकर लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
घोसी नगर में सपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में डिम्पल यादव व बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : mau
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से मंगलवार को नगर के जहांगीराबाद स्थित एक मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा सुप्रीमो मायावती का  जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान 63 किग्रा का केक काटा गया। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना की गई।  
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मुख्य जोनल इंचार्ज ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि लोस चुनाव में बसपा सपा का महागठबंधन सर्वसमाज सहित दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों शोषितों का बंधन है। सपा के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैँ। जोनल इंचार्ज मंडल आजमगढ़ अजय कुमार राजभर  ने कहा कि आज पूरे देश में किसान मजदूर बुनकर दबाए जा रहे हैं। यह किसी से छिपी नहीं है। समारोह को विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि एमएस मुजाहिद उमेश चंद पांडेय, नगरपलिका चेयरमैन तैयब पालकी, बालकृष्ण चौहान आदि ने संबोधित किया।
 
दोहरीघाट :  सपा, बसपा कार्यकर्ताओ ने  पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायवती तथा सपा सांसद डिंपल यादव का एक साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान विजय चौधरी, शैलेश यादव, रामसमुझ पटेल आदि शामिल रहे।  फतहपुर मंडाव : मर्यादपुर बाजार में  बसपा कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बसपा युवा नेता आनंद कुमार वर्मा ने  कार्यकर्ताओं के साथ बसपा मुखिया  मायावती का 63वां जन्मदिन  केक काटकर मनाया।
विज्ञापन


घोसी : सपा कार्यकर्ताओं ने  कन्नौज की सांसद डिंपल यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिवस धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया।  कार्यकर्ताओं ने  सांसद डिंपल यादव के साथ बसपा की मुखिया मायावती के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान, नेहाल अख्तर, गोपालसाहनी आदि शामिल रहे। 

सूूरजपुर :  दोहरीघाट ब्लाक के रसूलपुर स्थित समाजवादी पार्टी कैंप में मंगलवार को बासपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती देवी और सपा सासंद डिपंल यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष इंद्रकैलाश यादव, बिहारी यादव, दयानंद प्रजापति, कृष्णा यादव, सुरेंद्र यादव, रामजी सिंह, अमरजीत यादव, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें