फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम की प्रतिमा का लोकार्पण

Wed, 13 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रानीपुर ब्लाक के फतेहपुर गांव में बुधवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व उप्र विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता स्वामीनाथ मौर्य व उप्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर सुखदेव राजभर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष स्वामीनाथ मौर्य ने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने जब देखा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का मिशन अधूरा है तो उन्हाेंने इस सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया।
इसी क्रम में उप्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर सुखदेव राजभर ने कहा कि आज सामाजिक , राजनैतिक, आर्थिक, परिवर्तन का समय है। परिवर्तन के समय में महान विभूतियों में अहिंसा का का संदेश देने वाले महात्मा गौतम बुद्ध, महान भक्ति सागर कठौती में गंगा को प्रकट करने वाले संत रविदास व संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने दलितों व दबे कुचले लोगाें को तरक्की की राह दिखाई। कहा कि सपा शासन मेें अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पानी, बिजली के लिए चारों तरफ त्राहि मची हुई है।
विज्ञापन

 आज छात्रवृत्ति, पेंशन, कन्या विद्या धन योजना आदि में घोटाला हो रहा है। सभा को मधुबन विधायक उमेश चंद्र पांडेय, मिठाई लाल गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष जयेंद्र कुमार, सीताराम भारती, पूर्व मंत्री राजेेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर शेषनाथ राम, आेंकारनाथ शास्त्री, अजय राजभर, संजय सागर, श्यामसुंदर चौहान, राधेश्याम मौर्य, अशोक कुमार, ललित कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें