खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को तीन मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में कानपुर ने बस्ती मंडल को करारी शिकस्त देते हुए। 5-0 के बड़े अंतर से हराया। मैच को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ मौजूद रहीं।
शनिवार को प्रतियोगिता के पहले मैच में कानपुर मंडल की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल खेलते हुए बस्ती मंडल को 5-0 से हराकर अगले चक्र मे प्रवेश किया। जबकि दूसरे मैच में मुरादाबाद मंडल की टीम ने देवीपाटन मंडल को 2-0 से हराया।
वहीं तीसरा मैच गोरखपुर मंडल और विध्याचल मंडल के बीच खेला गया। जो ड्रा रहा। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में मानवेन्द्र सिंह और नेसार अहमद प्रधान रहे।