फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पनाथ के नाम पर रखा जाए जनपद का नाम

Sat, 03 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान किसान और दलित विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। साथ ही जिले का नाम कल्पनाथ नगर करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।


धरने को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी घनश्याम सहाय ने कहा कि जिले के विकास में कल्पनाथ राय का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


 उन्होंने न सिर्फ मऊ को जनपद बनवाया बल्कि कम समय में ही प्रदेश में इस जनपद को विकास का माडल बना दिया। कहा कि उनके मृत्यु के बाद जिले का विकास रुक सा गया है।

इस जिले का नाम उनके नाम पर ही होना चाहिए। कहा कि आज प्रदेश सरकार में दलितों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसान परेशान हैं। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार की नाकामियों के चलते आज जनमानस में रोष बढ़ रहा है।

 बिजली का संकट पहले से ही है। कहा कि मांगों को लेकर जल्द ही ब्लाक एवं तहसील मुख्यालयों पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन



 इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार गौतम, सुशील चौधरी, सुरेश, ओम नरायन शर्मा, बालेश्वर, सातंत, रविप्रकाश गोपाल, निरंजन गुप्ता, रमेश पासवान, सच्चिदानंद, सुबाष राम, पंकज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें