फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने गड़बड़ी की आशंका जताई

Sat, 03 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी संघर्ष समिति के अभ्यर्थियों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आशंका जताई कि विभाग द्वारा फार्म भरवाने में गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 का प्रशिक्षण एनसीटीई का मानक पूरा नहीं कर रहा है। इसके बावजूद डायल द्वारा रविवार के दिन अवकाश रहने के बावजद फार्म भरवा दिया गया है।

संगठन के उपाध्यक्ष आशुतोष शाही ने कहा कि एनसीटीई के नियमानुसार बीटीसी के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा में वहीं प्रशिक्षु सम्मिलित हो सकते हैं जिनका तीन माह का डायट पर प्रशिक्षण में न्यूनतम 50 कार्य दिवस पूर्ण हो
विज्ञापन


और तीन माह के विद्यालयीय प्रशिक्षण में से न्यूनतम 50 कार्य दिवस पूर्ण हो। इस स्थिति में दोनों मिलाकर न्यूनतम 100 कार्य दिवस पूर्ण होना आवश्यक है।

 कहा कि अवैध ढंग से बीटीसी 2012 का फार्म भरवाकर परीक्षा कराकर भर्ती में अनुचित तरीके से शामिल किया किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जब कि इससे इसके पहले के प्रशिक्षुओं के साथ नाइंसाफी होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें