फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहरपुर में निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज।स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा गौहरपुर अंतर्गत पुरवा मीरपुर मठिया में हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार को 108 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा जय श्री राम जय हनुमान के जयकारों के साथ शुरू हुई।कलश यात्रा मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर एकौना घाट स्थित तमसा नदी से पानी लेकर पुन: यज्ञ शाला आयी जहां महापंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ शुरू हुआ।
विज्ञापन

गांव के तत्कालीन प्रधान मिथिलेश यादव और अमरेश यादव के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर में हनुमान मूर्ति स्थापना से पहले पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन मथुरा से पधारे रामदास, अखिलेश ब्रह्मचारी एवम आजमगढ़ से आये पांच ब्राह्मणों के देखरेख में किया गया। बुधवार को 108 कन्याओं की सहायता द्वारा यज्ञ शाला से कलश यात्रा जय श्री राम के नारो से गुंजायमान हो कर एकौना घाट तमसा नदी पर पहुँची। कन्याएं कलश में तमसा नदी से पानी भरकर पुन: यज्ञ शाला में आईं जहां महापंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ कलश रखकर यज्ञ प्रारम्भ हुआ।इस अवसर पर अमरजीत चौहान, पारस यादव, बृजेश,लालसा चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें