फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
रानीपुर के खुरहट गांव में पंच कुंडीय महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं औ
विज्ञापन
रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के खुरहट गांव में बृहस्पतिवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पीले वस्त्र में महिला और कन्याएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए खुरहट बाजार, भटौली मोड़, महर्षि बाबा लोदी दास कुटी, कसारी गांव होते हुए तमसा नदी पर पर पहुंचीं।
विज्ञापन

करीब दो किलोमीटर दूरी तय करने के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल सोमेश्वर शिव मंदिर से निकलकर विधि विधान से कलश में जल भरकर कलश यात्रा पुन: वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं के जयकारे से सारा वातावरण भक्तिमय लग रहा था।
खुरहट के सोमेश्वर शिव मंदिर पर शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में मंडप को सजाया गया था। कलश यात्रा का कई जगहों पर रोककर स्वागत किया गया। राज्य राजमार्ग पर निकलने वाली कलश यात्रा के दौरान यातायात की व्यवस्था में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें