फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबीराबाद और फरीदपुर वार्ड को मिलेगी नगर क्षेत्र से बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। स्थानीय नगर पंचायत के कबीराबाद और फरीदपुर वार्ड को जल्द ही नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होगी। विद्युत निगम से इसकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। रेलवे से एनओसी लेकर रेल पटरी से अंडर लाइन केबल डालकर कस्बा स्थित सब स्टेशन से आपूर्ति शुरू की जाएगी। इससे 10 हजार से अधिक लोगों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना नगर पंचायत के दक्षिणी हिस्से में स्थित दो वार्ड कबीराबाद और फरीदपुर को नगर की जगह ग्रामीण क्षेत्र के करहा सब स्टेशन से आपूर्ति होती है। आए दिन लोकल फाॅल्ट, स्पार्किंग और अन्य समस्याओं के चलते आपूर्ति बाधित होती है। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी समस्या होती है। एक साल पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को समस्या से अवगत कराया था।
ऊर्जा मंत्री ने निगम के अधिकारियों को समस्या दूर करने का आदेश दिया। इसी क्रम में विद्युत निगम ने 42 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा। मंत्रालय से मंजूरी के बाद कार्य के लिए धन भी आवंटित चुका है। रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में स्थित कबीराबाद और फरीदपुर वार्ड के निवासियों को नगर क्षेत्र से बिजली के लिए रेलवे लाइन के नीचे से केवल क्रॉस करनी है जिसकी अनापत्ति लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम रेलवे को इसके लिए 12 लाख का भुगतान करेगा। कार्य के लिए टेंडर की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। नगर क्षेत्र से आपूर्ति होने से लोगों को पेयजल की सुविधा के अलावा अन्य समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें