फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब कारोबारी गिरफ्तार, नष्ट कराया 75 लीटर लहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आबकारी विभाग ने शनिवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब और ताड़ी बिक्री को लेकर छापा मारा। इस दौरान एक अवैध शराब कारोबारी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया और एक ईंट-भट्ठे से 75 लीटर लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर नेहा यादव के नेतृत्व में टीम सरायमेवागिरी, चंद्रापार, रामपुर बेलौली, नेमडाड़, गोठाबारी, मर्यादपुर, फतेहपुर स्थित ईंट भट्ठों पर छापा मारा। इस दौरान एक शराब कारोबारी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत का रहने वाला राजेंद्र चौधरी बताया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। सरायमेवागिरी स्थित एक ईंट-भट्ठे पर 75 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया। गोठाबारी गांव में 35 लीटर ताड़ी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें