फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंकों के लिए अभी बजट का इंतजार

विज्ञापन
टंकी है, पानी नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय स्थित जल निगम की ओर से लगे ओवरहेड टैंक की समयावधि पूरी होने के चलते जलापूर्ति बाधित हो गई है। शासन के निर्देश पर जल निगम ने 40 करोड़ की लागत से 22 गांवों के लिए 16 ओवरहेड टैंक बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। बजट न मिलने से प्रक्रिया अधर में लटक गई है। इधर, जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जबकि अधिकारी बजट का रोना रो रहे हैं। 
विज्ञापन

       
ब्लाक मुख्यालय पर लगे हजारों लीटर वाला ओवरहेड टैंक क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित दर्जनों गांवों को जलापूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक का नलकूप खराब है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। समयावधि पूरी होने के चलते  जलापूर्ति बाधित कर दी गई है। जलापूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए मारामारी मच गई है। लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो दशकों पूर्व लगे ओवरहेड टैंक की समयावधि पूरी हो गई है। ओवरहेड टैंक की मोटर, बोरिंग आदि को पूर्ववत बहाल करने के बजाय  नया ओवरहेड टैंक लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव के मुुताबिक 40 करोड़ की लागत से 22 गांवों में 16 ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। बजट न मिलने से प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनोज कुमार, जर्नादन यादव, रविंद्र प्रसाद, मोहन वर्मा का कहना है कि ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बाधित करने के बाद विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

इस बाबत जल निगम के जेई सचिन कुमार का कहना है कि ओवरहेड टैंक की समयावधि पूरी हो गई है। 40 करोड़ की लागत से 22 गांवों के लिए 16 ओवरहेड टैंक बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें