फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने की ध्यानाकर्षण विरोध सभा

विज्ञापन
नगर के अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते जेई।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सोमवार को जूनियर इंजीनियर्स संगठन (शाखा-मऊ) के तत्वावधान में बुनियादी संसाधनों की कमी और कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ ध्यानाकर्षण एवं विरोध सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें दो अवर अभियंताओं के निलंबन को वक्ताओं ने गलत बताया और इसे प्रबंधन की हठधर्मिता करार दिया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अवर अभियंता अरुण कुमार पांडेय एवं सत्येंद्र कुमार के कथित उत्पीड़नपूर्ण और गलत निलंबन के विरोध में यह आंदोलन 11 जून 2026 से लगातार चल रहा है, जो प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण आज भी जारी है।
उन्होंने कहा कि टेसुपार उपकेंद्र के मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय, आजमगढ़ की जांच रिपोर्ट में अरुण कुमार पांडेय को दोषी नहीं माना गया है।
वहीं खैराबाद उपकेंद्र के मामले में विधिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि मौके पर कोई भी कर्मचारी अल्कोहल के सेवन में नहीं था और अन्य कर्मियों को बहाल भी किया जा चुका है, फिर भी दोनों अवर अभियंताओं का निलंबन वापस नहीं लिया गया है, जो प्रबंधन की भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मऊ ऊर्जा मंत्री का गृह जनपद होने के बावजूद ट्रांसफार्मरों और लाइनों के रखरखाव के लिए फ्यूज वायर, लग, ट्रांसफार्मर ऑयल, एलटी स्टड जैसी न्यूनतम आवश्यक सामग्री तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
इन बुनियादी संसाधनों के अभाव में अपनी कमियों को छिपाने के लिए प्रबंधन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर सीधे तकनीकी अधिकारियों को नियम-10 का नोटिस जारी कर उनका उत्पीड़न कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो आगामी 17 जून 2026 से मुख्य अभियंता कार्यालय (आजमगढ़) के समक्ष विशाल संयुक्त विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा में जमुना प्रसाद, अशोक कुमार, सुरेश मौर्या, शत्रुघ्न यादव, स्वामीनाथ, अरविंद कुशवाहा और रमाकांत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें