फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
घोसी तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने जाते सभासद।संवाद
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत घोसी में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न वार्डों के सभासदों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी घोसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग 13 माह से आदर्श नगर पंचायत बोर्ड की नियमित बैठक नहीं बुलाई गई है। सभासदों को न तो एजेंडा उपलब्ध कराया जाता है और न ही विधिवत सूचना दी जाती है।
इसके बावजूद कार्रवाई रजिस्टर में प्रस्ताव अंकित कर हस्ताक्षर कराने और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की आशंका जताई गई है।उन्होंने मांग की कि कार्रवाई रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर एवं एजेंडा रजिस्टर को तत्काल सील कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने और नगर पंचायत गेट पर ताला लगाने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर जुल्फेकार अहमद, नेहाल अख्तर, आफताब अहमद, सरफराज अहमद, अजीत कुमार सोनकर, शहान खान, प्रेमचंद यादव, मोहम्मद माजिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें