फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिपिक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के चर्च कपाउंड में किराये पर रह रहे एक युवक का शव स्टोर रूम में फंदे से लटकता मिला। युवक सिविल कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात था। सूचना मिलने पर जिला जज, एसपी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस उसके बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के चच्चूपुर निवासी तेज बहादुर ने बताया कि उसका छोटा भाई शेर बहादुर चौहान (27) दीवानी न्यायालय में लिपिक के पद पर तैनात था। मंगलवार की सुबह सात बजे अपने किराये के मकान चर्च कपाउंड के ऊपरी तल पर वह फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

बताया कि उसके भाई की हत्या करके फंदे पर कुछ लोगों ने लटकाया है। एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि शेरबहादुर कोर्ट के एक लिपिक के साथ रहता था। अभी मार्निंग कोर्ट चल रहा है। मंगलवार की सुबह जब लिपिक शेर बहादुर चौहान कोर्ट नहीं पहुंचा तो मोबाइल पर फोन किया गया। फोन न उठने पर उसके रूम पार्टनर को फोन किया गया। जब वह शमशेर को बुलाने के लिए पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें