सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं, सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों पर जनपदवासियों से यातायात के नियमों के पालन को लेकर अपील की गई।
यातायात निरीक्षक श्यामशंकर पांडेय ने वीडियो जारी कर समस्त जनपदवासियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को विशेष पहल करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। एसपी इलामारन जी ने बताया कि कोहरे के चलते हादसों को रोकने के लिए हर चौराहे तिराहे पर यातायात पुलिसकर्मी वाहन को चलाते समय अपने निर्धारित लेन में वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।
घायल व्यक्तियों की करें मदद, मिलेंगे 25 हजार रुपये
डीएम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद में सदैव तत्पर रहें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने पर भारत सरकार द्वारा राहवीर योजना के अंतर्गत मदद करने वाले व्यक्ति को 25 हजार की धनराशि दी जाती है। अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी और सुविधा एवं आपातकाल की स्थिति में 112 एवं 108 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। वहीं जनपद मऊ के हेल्प लाइन नंबर 7839272696 पर भी आपातकाल स्थिति में संपर्क कर सकते हैं।