घोसी कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम को सीओ जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कारोबारी, दुकानदार और रोजेदारों के साथ ही बैठक आयोजित की गई सीओ ने निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं।
कहा कि सभी लोग अफवाहों से बचें। आगामी पर्व महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली को सकुशल संपन्न कराने पर भी बात की गई। कहा कि सभी पर्व हमें एक दूसरे के साथ सादगी के साथ मनाना चाहिए। त्योहार में कोई खलल डालता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।
कहा कि ज्वैलर्स कारोबारी सामान खरीदने और बेचने वालों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, मूल्य, तिथि और समय दर्ज कर रजिस्टर पंजीकृत करें। कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।
लोगों ने स्वच्छ जलापूर्ति, बिजली, साफ सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया। बैठक में उपनिरीक्षक रिचा सोनी, मदन प्रसाद गुप्ता, तारकेश्वर दुबे, संजय उपाध्याय, पवन कुमार, अविनाश, सचिन कुमार, संजय भीम, विजय शंकर आदि उपस्थित रहे।