फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर में चोरी के बाद चोर लहूलुहान, चारों तरफ बिखरा खून, जख्मी हाल में भागा; CCTV में दिखा भगवाधारी

Sun, 27 Jul 2025 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP Crime News: यूपी के मऊ जिले में काली मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मंदिर परिसर में खून भी बिखरा हुआ था। सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी के बाद माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: कोतवाली क्षेत्र के इदारतगंज मोहल्ला स्थित काली मंदिर में शनिवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने प्रतिमा पर लगे शृंगार के लिए सोने की चेन, दो लॉकेट, पाजेब, सोने की बिंदी, कान की बाली के आभूषण चोरी कर लिए। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लगे शीशे को तोड़ने के दौरान उसे चोट लगी जिससे खून पूरे मंदिर में बिखर गया। 

विज्ञापन


चोरी के बाद बाहर खड़ी अपनी बाइक से आभूषण लेकर फरार हो गया। उधर, इस घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किया।

क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि काली मंदिर में लगे सीसी कैमरा में भगवा बोल बम ड्रेस में एक युवक मंदिर से बाहर आता दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में एक छोटा झोला है। उसके हाथ में चोट लगी है, जिससे खून बहता दिख रहा है।
विज्ञापन


उधर, चोरी की घटना को लेकर बताया कि इस घटना के कुछ देर बाद मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए जाने पर घटना की जानकारी हुई। मंदिर परिसर में काफी मात्रा में खून दिख रहा है और प्रतिमा पर लगा शीशा भी फूटा पड़ा है। प्रतिमा से आभूषण गायब होने पर घटना की जानकारी हुई।

सीओ ने बताया कि मंदिर में लगे सीसी कैमरे की जांच में भगवा पहने एक व्यक्ति मंदिर से झोला लेकर निकलता दिखाई दिया। झोला अपनी बाइक में रखकर वहां से चला गया। बाद में कुछ लोग मंदिर पर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में मंदिर के संरक्षक अजीत जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक का नंबर पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें