फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नकदी और बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे क्राॅसिंग भूमिपूजन के दौरान मनोज राय की बाइक और इंदारा के प्रधान की जेब से नगदी चोरी हो गई। दोनों ने शुक्रवार की शाम थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था। इसको लेकर वहां सैकड़ों की भीड़ थी। इसी बीच चोर भी सक्रिय हो गए। कई लोगों की जेब से पर्स गायब हो गए, किसी की साइकिल तो किसी की बाइक। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा निवासी मनोज राय की बाइक चोरी हो गई। जबकि इंदारा गांव के प्रधान जुबैर अहमद के चेब से चोरों ने नौ हजार रुपये गायब कर दिए। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें